कहानी - स्ट्रेस , टेंशन और लाइफ | motivational story

कहानी - स्ट्रेस , टेंशन और लाइफ | motivational story


 पुराने दोस्तों का एक ग्रुप एक बार अपने पुराने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से मुलाकात करने गए। पुरानी यादों को ताजा करती बातचीत जल्द ही जीवन में 'स्ट्रेस' और 'टेंशन' के विषय में शिकायतों में बदल गई।


Kahani, motivational kahani, inspiration kahanial
Kahani image


 प्रोफेसर ने उन्हें कोफी के लिए पूछा और  किचन की तरफ चले गए।जब प्रोफेसर कॉफी लेकर लौटे तब उनके हाथ में अलग अलग कलर और डिजाइन के कप्स थे! !  (जैसे कि कांच का कप, क्रिस्टल कप, शाइनिंग वाले, कुछ चमकीले दिखने वाले, कुछ साधारण और कुछ महंगे वाले ......)


 जब उन सभी ने एक एक कप चुन लिया तो प्रोफेसर ने कहा:-


 "क्या आप सबने ध्यान दिया ?- सभी अच्छे दिखने वाले और महंगे कपों को चुनना चाहते थे। सामान्य कपों को लेना किसी का भी फर्स्ट  चॉइस नहीं था  !!


 आप में से हर कोई सर्वश्रेष्ठ कप चाहता था, और यही आपके जीवन में समस्याएं और तनाव का स्रोत है !!


  वास्तव में हम सभी को  "कॉफी" चाहिए  "कप" नहीं!  फिर भी हम सब बेस्ट कप के लिए दौड़े।


 अगर हमारे जीवन  को कॉफी माने तो  फिर नौकरी, पैसा, हैसियत और प्यार आदि ये सब कप्स हैं!!!


 ये सब जीवन को धारण करने और आगे बढ़ाने  के लिए सिर्फ उपकरण हैं।

 कृपया इन कप्स को अपने आप पर हावी न होने दें !!


 जीवन (कॉफी) का आनंद लें......!!!


समझ में आया कुछ? चलो एक बड़ी मजेदार क्विज खेलते है।


मैं आपसे कुछ प्रश्न पूछता हूं और आप खुद ही तय कीजिए कि आपको कितने जवाब आते है।


 1. दुनिया के 5 सबसे धनी लोगों के नाम बताइए।

 2. आखरी 3 मिस यूनिवर्स के  विजेताओं के नाम बताएं।

 3. नोबेल पुरस्कार जीतने वाले 4 लोगों के नाम बताइए।


 आपने कैसा किया?


 बात यह है कि हममें से किसी को भी कल की न्यूज़ याद नहीं रहतीं, भले ही ये लोग अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हों।


 वाहवाही खत्म हो जाती है, पुरस्कार कलंकित हो जाते हैं और उपलब्धियां भुला दी जाती हैं !!


 यहाँ आपके लिए एक और क्विज है: 

आइए देखें कि इसमें आप कैसे परफॉर्म करते है?


 1. 3 शिक्षक के नाम जिन्होंने स्कूल में आपको अच्छा पढ़ाया  ।

 2. 5 दोस्तों के नाम बताइए जिन्होंने मुश्किल समय में आपकी मदद की।

 3. 2 लोगों के नाम जिनकी आप दिलसे इज्जत करते हैं।

 4. ऐसे 3 लोगों के नाम बताएं जो आपको स्पेशल फील कराते हैं।

 5. ऐसे लोगों के नाम बताएं जिनके साथ आप समय बिताना पसंद करते हैं।


 आसान... है ना?


कहानी का सारांश (conclusion of story)


 जो लोग आपके जीवन में बदलाव लाते हैं, वे अधिकांश पुरस्कृत और ज्यादा अमीर नहीं होते हैं।


 हमारा जीवन सैकड़ों सामान्य लोगों से भरा है जिन्होंने दुनिया को आपके लिए एक बेहतर जगह बना दिया है!


 उन्हें संजोना है! उन्हें आभार प्रकट करना है और हो सके तो उन्होंने हमें जो भी दिया है उससे ज्यादा उन्हें लौटना हैं। 


अन्य कहानियों के सुझाव (suggestions of some good stories)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने