अयोध्या राम मंदिर रामलला मूर्ति के बारे में कुछ उल्लेखनीय तथ्य ㅣAmazing Facts about Ramlala Idol

 

अयोध्या राम मूर्ति के रोचक तथ्य

 अयोध्या राम मंदिर  रामलला मूर्ति के बारे में कुछ उल्लेखनीय तथ्य ㅣAmazing Facts about Ramlala Idol


 * जैसे ही 22 जनवरी 2023 को अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक समारोह शुरू हुआ, सभी का लक्ष न केवल इस सदी की सबसे बड़ी ऐतिहासिक घटना की ओर बल्कि श्रीराम लला की मोहक मूर्ति के कई खास पहलुओं की ओर भी आकर्षित हुआ।  बहूत ही ज्यादा सटीकता और प्रेम तथा भक्तिभाव के साथ बनाई गई इस अद्भुत मूर्ति के बारे में कुछ खास बाते(facts )  इस प्रकार है जो आपकी रुचि बढ़ा सकते हैं...

* मूर्तिकार की विशेषज्ञता

 मैसूर के प्रख्यात मूर्तिकार अरुण योगीराजजी ने राम लला की मूर्ति की शिल्पकारी की है। इससे पहले भी उन्होंने कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई मंदिरों के लिए देवी देवताओं  कि मूर्तियाँ बनाने के उनके बहुत ही अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के और अनुभव के साथ भगवान राम के चित्रण को उन्होंने एक अद्भुत स्वरूप दिया है।

*  इस मूर्ति में न केवल भगवान राम का स्वरूप चित्रण किया गया है बल्कि  मूर्ति में श्री विष्णु के सभी दस अवतारों के भी संकेत दिए गए है।  इन अवतारों में मत्स्य (मछली), कूर्म (कछुआ), वराह (सूअर), नरसिम्हा (मानव-शेर), वामन (बौना), परशुराम (योद्धा), राम (राजकुमार), कृष्ण (ग्वाला), बुद्ध (प्रबुद्ध) शामिल हैं।  , और कल्कि (भविष्य का अवतार) भी।

* रामलला इस नाम से ही आपको इस बात का अंदाजा हो सकता है की मूर्ति में रामजी को पांच साल के छोटे बच्चे के रूप में दर्शाया गया है और वे हाथ जोड़े हुए एक अनोखी मुद्रा में खड़े है।  

* रामलला का श्रृंगार काफी खास और मन मोह लेनेवाला है। उसमे भी सबसे खास है उनका मुकुट। मुकुट के बारे में बता दे की बदायूं के हरसाहयमल श्यामलाल ज्वैलर्स ने रामलला का ये मुकूट डिजाइन किया है। इस मुकुट को बनाते समय भी काफी रिसर्च की गई और भाव,पहनावा और जेवर सब कुछ ऐसा रखा गया जो पांच साल के बच्चे का हो और वो राजघराने का भी लगे।

* भगवान राम की मूर्ति की अन्य विशेषताएँ

अयोध्या राम मंदिर के लिए बनी भगवान राम की मूर्ति की लंबाई 51 इंच है। मूर्ति कृष्णहीला नामक  काले पत्थर से बनाई गई है। कृष्णशीला एक  ऐसा विशेष पत्थर है जो मूर्तियां बनने के लिए लचीला तो है ही साथ ही साथ दूध, प्रसाद और अन्य वस्तुओं के संपर्क में आने के बाद यह खराब नही होता।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने