Hindi kahani | हिंदी कहानी

Hindi kahani | हिंदी कहानी


 घर को रेनोवेट करने के लिए जापान में एक आदमी ने दीवार तोड़ दी।



Hindi kahani | हिंदी कहानी


 जापानी घरों में आमतौर पर लकड़ी की दीवारों के बीच एक खोखली जगह होती है।


 दीवारों को तोड़ने के दौरान उसने पाया कि वहाँ एक छिपकली फंसी हुई थी क्योंकि बाहर से एक कील उसके एक पैर में लगी थी।


 वह इसे देखता है,उसे बेचारी छिपकली पर बहोत दया महसूस होती है। फिर वो सोचता है कि देखा जाए कि कितने समय से इस किल लगी है क्योंकि काफी लंबे समय से उसने भी घर में कहीं पर किल नहीं लगाई होती!  जब उसने कील की जाँच की, तो उसे पता चला कि 5 साल पहले जब ये घर बनाया गया था ये किल तभी से छिपकली पैरो में लगी हुई है।


वो बड़ा अचंभित हुआ?  कैसे?  स्थिति में भी 5 साल से जीवित है छिपकली!


 बिना हिले-डुले 5 साल तक एक अंधेरी दीवार के बीच में, यह असंभव और चमत्कार जैसा है।


 फिर उसने सोचा कि यह छिपकली 5 साल तक कैसे जीवित रही!  बिना एक कदम भी हिलाए-क्योंकि उसका पैर में तो कील ठूंकी हुई है!


कुतुहल के कारण उसने ये जानने की कोशिश की इसलिए उसने अपना सारा काम बंद कर दिया और छिपकली को देखता रहा कि वह क्या कर रही है, और क्या और कैसे खा रही है।


 कई घंटो बाद में, न जाने कहाँ से मुँह में भोजन लिए एक और छिपकली दिखाई देती है।


 ओह अच्छा!  वह दंग रह गया और बहुत ज्यादा खुश भी।


 कील से चिपकी हुई छिपकली को एक और छिपकली पिछले 5 साल से खिला रही है...


 कल्पना कीजिए?  यह तुच्छ जीव अपने साथी के लिए बिना अपनी आशा छोड़े, 5 वर्षों से अथक रूप से ऐसा कर रहा है।


 कल्पना कीजिए कि एक छोटा प्राणी छोटी सी बुद्धि होने के बाद भी ऐसा कर सकता है जो एक तेज दिमाग वाला प्राणी नहीं कर सकता।


 कृपया अपने प्रियजनों को कभी न छोड़ें


 कहानी से सबक: कभी न कहें कि आप व्यस्त हैं जब उन्हें वास्तव में आपकी आवश्यकता है।


 आपके चरणों में पूरी दुनिया हो सकती है लेकिन आप उनके लिए एकमात्र दुनिया हो सकते हैं।


 लापरवाही का एक पल उस दिल को तोड़ सकता है जो आपको हर तरह से प्यार करता है।


 कुछ कहने से पहले बस याद रखना, टूटने में एक पल लगता है लेकिन बनाने में पूरी जिंदगी।


ये कहानियां भी पढ़े...

  1. ज्ञानवर्धक हिंदी कहानी
  2. सब्ज़ी खानेवाला शेर
  3. motivational story hindi
  4. समझदार मंत्री कि कहानी
  5. नैतिक कहानियां

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने