Motivational kahani : ताज़ी मछलियों का स्वाद

 Motivational kahani : ताज़ी मछलियों का स्वाद


ये कहानी छोटे से देश  जापान के बारे में है। जापान से दुनिया काफी कुछ सीख सकती है और ऐसी ही एक सीख हम भी इस कहानी से लेंगे।


Motivational kahani : ताज़ी मछलियों का स्वाद, kahani


 जापानियों को हमेशा ताजी मछली खाना पसंद रहा है।  लेकिन जापान के  आसपास की नदियों और समुंदरो के पानी में दशकों से मछलियां नहीं पनपती थी।


 इसलिए जापानी आबादी को खिलाने के लिए, मछली पकड़ने वाली नावों को बड़ा बनाना पड़ता और पहले से कहीं ज्यादा दूर भेजना पड़ता।


 मछुआरे जितना दूर जाते, मछलियों को लाने में उतना ही अधिक समय लगता।  स्वाभाविक रूप से अगर वापसी यात्रा में अधिक समय लगेगा, तो मछलियाँ ताजी नहीं रह पाएंगी।


 इस समस्या के समाधान के लिए मछली कंपनियों ने अपनी नावों पर फ्रीजर लगा दिए।  वे मछलियाँ पकड़ते थे और उन्हें फ्रिजर में जमा देते थे।


 फ्रीजर के उपयोग ने नावों को और आगे जाने में और अधिक समय तक पानी में रहने की क्षमता दी।  हालाँकि, जापानी ताजी और जमी हुई मछली के स्वाद के बीच के अंतर को अच्छे से समझते थे और उन्हें जमी हुई मछली का स्वाद कोई खास पसंद नहीं था।


 ऐसे में जमी हुई मछली की बिक्री से कम लाभ होता।  इसलिए, मछली पकड़ने वाली कंपनियों ने अब नावो में मछली टैंक स्थापित किए।


 वे मछलियाँ पकड़ते थे और उन्हें टैंकों में भर देते थे। इससे उनको अब ताजी मछलियां मिलने लगी लेकिन किसी कारण अभी भी वो स्वाद मिसिंग था।


काफी रिसर्च और अभ्यास के बाद इस बात का पता चला की टैंक में भले ही मछलियां जीवित रहती है लेकिन उनकी इस टैंक में निष्क्रियता और आलस भरे कई दिनों के समय से उनका तरोताजापन और स्वाद गायब हो जाता है।


 इससे मछली पकड़ने के उद्योग को एक अजीब संकट का सामना करना पड़ा!  लेकिन आज, उन्हें जापान में ताज़ी स्वाद वाली मछलियाँ मिलती हैं।  उन्होंने इसे कैसे मैनेज किया...?


 मछली का स्वाद ताजा रखने के लिए, जापानी मछली पकड़ने वाली कंपनियां अभी भी मछली को टैंकों में रखती हैं लेकिन एक छोटी शार्क के साथ।


 मछलियों को चुनौती दी जाती है और इसलिए वे लगातार एक्टिव रहती है।  वे जिस चुनौती का सामना करते हैं, वह उन्हें जीवित और तरोताजा रखती है!


 Moral: 


क्या आपने महसूस किया है कि हम में से कुछ लोग तालाब में भी रह रहे हैं लेकिन ज्यादातर समय थके हुए और सुस्त। मूल रूप से हमारे जीवन में चुनौतियां हमें सक्रिय रखने के लिए शार्क का काम करती है यदि आप लगातार चुनौतियों पर विजय प्राप्त कर रहे हैं तो आप खुश हैं।


 आपकी चुनौतियाँ आपको ऊर्जावान बनाए रखती हैं। आपके पास बदलाव लाने के लिए संसाधन, कौशल और क्षमताएं हैं।


 अपने टैंक में एक शार्क रखें और देखें कि आप वास्तव में कितनी दूर जा सकते हैं!


 जीवन में सही सकारात्मक मानसिक दृष्टिकोण रखें और जो कुछ आपको मिलता है उसका आनंद लें!


अन्य मोटिवेशनल कहानियां


कर्मो का फल

ज्यादा बोलने की आदत

बूढ़े दोस्त की जीवन यात्रा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने