स्त्री का चरित्र : हिंदी कहानी | Hindi Kahani

 

स्त्री का चरित्र : हिंदी कहानी | Hindi Kahani 


एक गांव में दोपहर के समय एक जवान, सुंदर महिला कुए पर पानी भरने गई। उसी समय एक आदमी उसके पास आया और उससे पीने के लिए पानी मांगा। उस महिला ने बिना 1 पल भी सोचे उसे पानी दिया।


स्त्री का चरित्र : हिंदी कहानी | Hindi Kahani



पानी पीने के बाद उस आदमी महिला को कुछ अलग ही नजरो से देखा और बोला," क्या मैं आपसे कुछ पूछ सकता हु?" महिला थोड़ी हड़बड़ाई और डरे हुए स्वर में बोली ," हां,पूछिए।"


वो आदमी बोला,"क्या आप बता सकती है की वो भगवान भी एक स्त्री का चरित्र क्यों नही बना सकता?" उस आदमी के इतना पूछते ही महिला जोर जोर से बचाव बचाव करके चिल्लाने लगी!


महिला की आवाज सुनते ही गांव के लोग अपने हाथो में लकड़ियां लेकर उसकी तरफ आने लगे। ये देखकर आदमी डर गया और बोला ,"आप क्यों चिल्ला रही है? आप ऐसा क्यों कर रही है? मैं आपको अच्छी और इज्जतदार महिला समझ रहा था।"


महिला ने कहा," मैं इसलिए चिल्ला रही हु ताकि लोग यहां आए और तुम्हें तबतक मारे जबतक तुम्हारा दिमाग ठिकाने पर न जाएं।"


आदमी उसकी बाते सुनकर और भी ज्यादा डर गया और महिला से सर झुकाकर माफी मांगने लगा। तभी महिला ने उसके घड़े का पानी अपने आप पर डाल दिया और खुद को पूरा गीला कर दिया!


थोड़ी ही देर में गाववाले वहा पहुंच गए और महिला से पूछने लगे,"कया हुआ? आप क्यों चिल्ला रही थी?" महिला ने कहा," मैं थोड़ी देर पहले इस कूवे में गिर गई थी। अगर ये आदमी मुझे नही बचाता तो शायद मैं मर जाती।"


उसकी बात सुनते ही सभी गांव वालों ने उस आदमी की बड़ी तारीफ कि। उसे धन्यवाद दिया और उसका अच्छे से आदर सत्कार भी किया। उस महिला के घर वालों ने उसे तोहफे भी दिए।


जब सभी गांव वाले वहां से चले गए तब उस आदमी ने उस महिला से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया? महिला ने उसे सिर्फ एक ही वाक्य कहा "अब आप शायद समझ गए होगे कि स्त्री क्या होती है? स्त्री का चरित्र क्या होता है!"


दोस्तों, अगर आप अभी भी नहीं समझे तो मैं समझा दूं कि स्त्री और स्त्री का चरित्र ऐसा ही होता है। अगर आप उसे कष्ट देंगे ,उसकी इज्जत नहीं करेंगे, उसे बुरा फील करवाएंगे तो आपका मान, प्रतिष्ठा, सुख,चैन सब छीन सकती है। और आप उसकी इज्जत करेंगे, उससे अच्छा बर्ताव करेंगे, उसको सम्मान देंगे तो आपको वह मौत के मुंह से भी बाहर ले आएगी।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने