फीलोसॉफर और बुद्धिमान लड़के की कहानी

 एक बहुत ही बड़ा फिलॉस्फर ज्ञान की तलाश में एक सफर पर निकला था। अपने सफ़र में वह एक गांव पहुंचा जहां के लोगों से उसे पता चला कि उस गांव में बहुत ही ज्यादा बुद्धिमान एक लड़का रहता है।


Motivational kahani


फिलोसोफर अक्सर ऐसे लोगों से मिलता था जिनसे उसे लगता था कि  कुछ सीखा जा सकता है।


कुछ नया सीखने की लालसा में फिलॉस्फर उस लड़के से मिलने गया। अपना परिचय देने के बाद फीलोसोफर ने लड़के से कहा.. कितना अच्छा होगा अगर दुनिया की सारी असमानता और भी अनियमितता खत्म हो जाए!


फिलोसोफर की बात सुनते ही लड़के ने पूछा... क्यों खत्म हो जाए? लड़का आगे बोला अगर ऐसा होगा तो पहाड़ों के समतल होने पर पक्षियों को छाया नहीं मिल पाएगी। खाइयों,नदी समुंदरों के भर(मिट्टी पत्थर से) जाने पर उनमें मछलियां या कोई अन्य जीव नहीं जिंदा रह पाएगा।


अगर गांव में ग्राम सेवक और एक अल्प बुद्धि वाला आदमी समान हो जाए तो किसी को पता ही नहीं चलेगा कि क्या करना है और कब करना है!


जीवन  एक समान होने से किसी को भी सुख-दुख शांति या संतोष जैसी अनुभूतियां होगी ही नहीं।


कोई भी व्यक्ति किसी के लिए काम नहीं करेगा क्योंकि सभी समान होंगे, सबके पास एक समान धन दौलत होगी और दुनिया रुक सी जाएगी।



भगवान ने विश्व को इस तरह बनाया है जो हर तरह की असमानताएं अपने अंदर समाए बड़ी अच्छे से चल सकता है इसलिए असमानताएं भी जरूरी है। हर तरह के असमानता को स्वीकार करो और जीवन में आगे बढ़ो।


फिलोसोफर लड़के की बात सुनकर बहुत खुश हुआ और उसके जवाब से संतुष्ट भी उसने आज जीवन में ऐसा सीखा था जो वह हमेशा से सीखना चाहता था। इस सीखने उसका नजरिया हमेशा के लिए बदल कर रख दिया।


दोस्तों हम भी दुनिया की असमानताओं से कितने परेशान होते हैं ना? गरीब अमीर सुंदर बदसूरत ताकतवर कमजोर हमें अक्सर यह ख्याल आते हैं कि भगवान ने ऐसा क्यों किया है सबको एक समान क्यों नहीं बनाया?

शायद यह कहानी हमें उसे प्रश्न का उत्तर दे गई। सूची अगर सभी अमीर होते तो क्या कोई मेहनत करता? सोचिए अगर सभी ताकतवर होते तो कोई एक दूसरे की मदद करता? सभी शारीरिक रूप से सुंदर होते तो कोई अंदरुनी सुंदरता को महत्व देता?


हम उसे महान रचयिता की रचनाओं को कभी समझ नहीं सकते लेकिन उन्हें स्वीकार करके अपने जीवन को आसान जरूर बना सकते हैं इसी संदेश के साथ इस कहानी को यहीं खत्म करता हूं और आपसे मिलता हूं अगली कहानी में। कहानी पसंद आए तो शेयर कीजिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने