Hindi Kahani : problems and solutions | कहानी : समस्या और समाधान
एकबार एक जवान आदमी नारियल तोड़ने के लिए नारियल के पेड़ पर चढ़ गया। नारियल के लालच में उसने ना आगा सोचा न पीछा वो पेड़ पर काफी ऊंचाई तक चढ़ गया।
Hindi Kahani : problems and solutions | कहानी : समस्या और समाधान
उसने वहा से काफी सारे अच्छे अच्छे नारियल तोड़ लिए। अब बारी थी नीचे उतरने की । उसने जैसे ही नीचे देखा वो थर थर कांपने लगा। उसने काफी बार हिम्मत जुटाई और कई बार नीचे उतरने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाया।
जब और कोई उपाय नहीं सूचा तब उसने मदद के लिए आवाज देना शुरू किया। इससे कई सारे लोग उस पेड़ के नीचे इकठ्ठा हो गए। उनमें से एक बूढ़े आदमी के पास एक रस्सी थी। उसने वो रस्सी पेड़ पर चढ़े आदमी की तरफ फेंकी और उसे उसकी कमर पर बांधने के लिए कहा। पेड़ पर चढ़े आदमी ने ऐसा ही किया।
बूढ़े आदमी ने रस्सी को खींचना शुरू किया ही था की पेड़ पर चढ़ा आदमी धड़ाम से जमीन पर आ गिरा! उसे चोट लगी तो वह दर्द से चिल्लाने लगा।वहा जमा हुए लोग हंसने लगे। कुछ ने बूढ़े आदमी को डांटते हुए कहा कि उसने ऐसा क्यों किया?
बूढ़ा आदमी शर्मिंदा था। वो अपना सिर खुजाते हुए बोला : मैं तो मदद ही कर रहा था और अभी 1 घंटे पहले इसी तरह मैंने कुंवे में गिरे आदमी को भी सही सलामत जमीन पर लाया था!
दोस्तों, इस कहानी से हम क्या सीखते है? कहानी हमे सिखाती है की अलग अलग समस्याओं(problems )के लिए समाधान(solutions) हमेशा एक जैसे नहीं होते।
