हिंदी कहानी : सांप,चूहा और किसान | Hindi Kahani

हिंदी कहानी : सांप,चूहा और किसान | Hindi Kahani



हिंदी कहानी : सांप,चूहा और किसान | Hindi Kahani 


 एक किसान के खेत में काफी सारे चूहे थे और एक सांप भी। किसान चूहों के बारे में जानता था मगर इस बात से बिलकुल अनजान था की उसके खेत में एक सांप भी रहता है।


एक दिन सांप एक चूहे का पीछा कर रहा था उसी समय किसान उस रास्ते से गुजरा। रास्ते में सांप ने किसान के पैर पर कांट लिया। जब किसान ने नीचे देखा तो उसे चूहा वहां से दौड़ते हुए नजर आया।


हिंदी कहानी : सांप,चूहा और किसान | Hindi Kahani


किसान चूहे को देखकर निश्चित होकर अपना काम कर लगा। सद्भाग्य से ज्यादातर सांपों की तरह वो सांप भी जहरीला नहीं था। इसलिए इस घटना का किसान पर कोई भी बुरा असर नहीं हुआ।


कुछ दिन बीत गए। एक दिन किसान अपने खेतों में एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। इस समय सांप एक और चूहे का पीछा करते हुए उसके पास पहुंच गया। इस बार किसान के पैर में चूहे ने काट लिया। किसान ने  जब आसपास देखा तो उसे सांप दौड़ते हुए नजर आया! सांप को देखते ही किस को चक्कर आने लगे।


किसान तुरंत अपना इलाज करने के लिए दौड़ा। कई तरह की दवाई खाने के बाद भी किस पर उसका कोई असर नहीं हुआ। किसान की हालत बद से बद्तर होती गई। आखिरकार धीरे-धीरे किस अंदर ही अंदर घुट घुट कर अंत में मर गया!


इस कहानी को अगर हम अपने जीवन के साथ जोड़कर देखते हैं तो हमारे जीवन में आने वाली कई सारी समस्याएं उतनी बड़ी नहीं होती जितनी बड़ी हम खुद उन्हें सोच सोच कर बना देते हैं। कई बार तो वह समस्याएं होती ही नहीं है! समस्या कुछ और होती है और हम सोच सोच कर किसी गलतफहमी को बड़ी समस्या बना लेते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने