Arjun rampal ki London Files ki kahani,cast and release date

 सस्पेंस और रोमांच से भरी वेब सीरीज London Files जल्दी रिलीज होने वाली है। लंदन फाइल्स का ऑफिशल टीजर 1 अप्रैल 2022 को रिलीज कर दिया गया है।

London files एक बहुत ही रोचक इन्वेस्टिगेटिव इंडियन वेब सीरीज है।बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अर्जुन रामपाल इस वेब सीरीज में जासूस का किरदार निभा रहे हैं।


मुख्य भूमिका निभा रहे अर्जुन रामपाल इस कहानी में एक के बाद एक रहस्य से पर्दा उठाते हुए नजर आते हैं। सूत्रों के अनुसार अर्जुन रामपाल ओम सिंह का दमदार किरदार निभा रहे हैं। ओम सिंह अपनी निजी जिंदगी के समस्याओं के साथ साथ एक हत्याकांड को भी सुलजाने की जी जान से तो कोशिश करता है।

इस सीरीज में ओम सिंह राजनीतिक रूप से विभाजित लंदन में एक गुमशुदा व्यक्ति के केस को लेता है और इसी बीच उसे मीडिया मोगुल अमर रोयकी लापता बेटी का मामला भी लेने के लिए मजबूर किया जाता है। आपको बता दें कि अमर रॉय की दमदार भूमिका बहुत ही बेहतरीन एक्टर पूरब कोहली निभाते नजर आएंगे।


इस वेब सीरीज में अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली के साथ साथ सपना पब्बी,मेघा राणा गोपाल दत् और ईवा जैन विलिस भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। सचिन पाठक द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज खबरों की मानें तो 21 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज हो सकती है।


 ksahmir files से मिलता जुलता नाम हमें सोचने को मजबूर कर सकता है कि कहीं लंदन फाइल्स की कहानी भी सच्ची और अनकही घटनाओं को उजागर तो नहीं करती? थोड़ा रू जनाब... इससे पहले कि आपका दिमाग ऐसे विचारों के घोड़े और तेजी से दौड़ाए हम लंदन फाइल्स की कहानी पर थोड़ी रोशनी डालते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने