Top 5 upcoming south Indian movies 2022| 5 आगामी बड़ी साउथ इंडियन फिल्में

 2022 में आनेवाली 5 बड़ी साउथ इंडियन फिल्में


इन दिनों इंडियन फिल्म इंडस्ट्री दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। आजकल पूरी दुनिया बॉलीवुड हो या साउथ इंडियन मूवी या कोई  और इंडियन रीजनल सिनेमा सबका लोहा मान रही है। इसी का फायदा सभी दर्शकों को मिल रहा है अब उन्हें पहले से बेहतर और भव्य फिल्में देखने को मिलती है।



Upcoming south Indian movies 2022

 


आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 2022 में आने वाली 5 बड़ी और बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे। इन 5 फिल्मों की सूची में upcoming big south Indian movies 2022 के बारे में बताएंगे। इस आरटिकल को पूरा पढ़े और हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको कोंसी मूवी का इंतजार हैं?

1. Beast (raw)


हमारी लिस्ट में सबसे पहली फिल्म साउथ सुपर स्टार विजय की most awaited film  जिसका नाम Beast है।
ये मूवी 150 करोड़ की लागत से बनी हुई हैं। Nelson dilip Kumar इसके director हैं। थलापती विजय और पूजा हेगड़े इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।

2. kGF 2


100 करोड से भी ज्यादा के बजट में बनने वाली केजीएफ 2 बेशक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित और avaited movie होने वाली है। केजीएफ चैप्टर 2 का ट्रेलर यूट्यूब पर इतना पसंद किया गया है कि उसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कन्नड़ भाषा में बनने वाली ये मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, इंग्लिश और कई अन्य भाषाओं में डब करके पूरी दुनिया में रिलीज की जाने वाली है।

 कई बार इसकी रिलीज डेट बदलने के बाद अब आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मुख्य भूमिकाओं में यश और संजय दत्त के अलावा अनंतनाग, मालविका अविनाश, रवीना टंडन जैसे कई मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे।

3. Vikram


विक्रम एक Upcoming South Indian movie है। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को लोकेश कनगराज द्वारा लिखा एवं डायरेक्ट किया गया है। ये फ़िल्म 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' द्वारा निर्मित है। फिल्म के मुख्य भूमिकाएं कमल हासन, फहद फासिल, विजय सेतुपति जैसे मंझे हुए कलाकार निभाएंगे और कालिदास जयराम, नारायण, एंटनी वर्गीस और अर्जुन दास सहायक भूमिकाओं में दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास करेगें। 

ये फ़िल्म साउथ इंडियन भाषाएं तमिल,तेलुगु,कन्नड़ और मलयालम के साथ साथ राष्ट्र भाषा हिंदी में भी रिलीज की जाएगी। Vikram movie की रिलीज़ डेट 3 जून 2022 तय की गई है। कमल हासन के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशी की बात है क्योंकि बड़े दिनों बाद उनकी कोई मूवी आ रही हैं।

4.Vikrant Rona


विक्रांत रोना निर्देशक अनूप भंडारी की  आगामी कन्नड़ भाषा में आनेवाली fantasy action thriller film है  इसमें किच्चा सुदीप, निरुप भंडारी और नई अभिनेत्री नीता अशोक मुख्य भूमिकाओं में हैं वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस भी इस पिक्चर में नजर आएंगी। इस फिल्म में म्यूजिक दिया है अजनीश लोकनाथ ने तो वहीं इसके निर्माता शालिनी जैक मंजू और अलंकार पांडियन है।

July 28th 2022 को यह बेहतरीन फिल्म 3D में वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी। वैसे इस vikrant rona का teaser काफी पहले release कर दिया गया है और उसे लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है।


5.Acharya


Acharya साउथ के बहुत बड़े और सफल निर्देशक कोराताला शिवा द्वारा लिखित और निर्देशित एक आगामी भारतीय तेलुगु फ़िल्म है।ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। Achrya मूवी को  मैटिनी एंटरटेनमेंट और कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी द्वारा produce किया गया है। फिल्म के लीड रोल में  चिरंजीवी, राम चरण, पूजा हेगड़े और काजल अग्रवाल हैं। मनी शर्मा ने बेहतरीन मुसिक से इसे सजाया है। 
 
Acharya movie को 29 अप्रैल 2022 को रिलीज किया जाएगा। मेगास्टार चिरंजीवी की फिल्म का उनके प्रशंसकों को काफी इंतेजार रहता हैं। आप किस साऊथ इंडियन कलाकार के प्रशंसक हैं? कमेंट में बताएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने