शैतान की कहानी | bhutiya kahani | devil's Story in Hindi
दोस्तों आज आप इस लेख में पढ़ेंगे शैतान की कहानी | bhutiya kahani | devil's Story in Hindi , तो आइए सीधे चलते है कहानी पर।
एक खेत में एक पेड़ से गधे को बांधा हुआ था। शैतान वहा पर आया उसने उस गधे को पेड़ से छोड़ दिया।
पेड़ से छूटते ही दिखा पास के खेत खलिहान में घुस गया वहां खड़ी फसल खाने लगा।
किसान का घर पास ही में था। किसान की बीवी ने जब देखा उसने सोचा यह गधा तो पूरा खेत बर्बाद करके रख देगा। उसको बड़ा गुस्सा आया उसने घर के अंदर से बंदूक निकाली और गधे पर गोली चला दि।
गोली चलने की आवाज सुन गधे का मालिक वहां दौड़ा-दौड़ा आया, जब उसने देखा कि उस औरत ने गधे को मार डाला है तो वह अपने आपे से बाहर हो गया। वह भी अपनी बंदूक लाया और किसान की बीवी को मार दिया!
किसान जब घर लौटा और उसको यह बात पता चली कि गधे के मालिक ने उसकी बीवी की जान ली है तो उसने बदला लेने के लिए गधे के मालिक और उसकी बीवी को मार डाला।
गधे के मालिक को एक बेटा था उसे पता चला कि उसके मां-बाप को किसान ने मार दिया है तो उसने किसान के घर,खेत खलियान को सब को जला डाला। आग में किसान भी जलकर मर गया।
बिना अपने परिवार के गधे के मालिक का बेटा भी ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाया वह भी उदासी और डिप्रेशन में जल्द ही दुनिया छोड़ कर चला गया।
जब सब मरने के बाद शैतान से मिले तब सब ने शैतान से एक ही सवाल किया," तुने यह क्या कर दिया?"
शैतान बड़ी शांति से बोला, "मैंने कुछ भी नहीं किया, मैंने तो सिर्फ गधे को आजाद किया था। वह तो तुम लोग थे जो इस हद तक गुजर गए कि आज यहां पर पहुंच गए।"
शैतानी कहानी की सीख
दोस्तों कहानी समझ में आई? शैतान हमारे साथ तब तक कुछ बुरा नहीं कर सकता जब तक हम अपना आपा नहीं खो देते। जब तक हम क्रोध, ईर्ष्या, मोह, माया, लालच जैसी बुरी आदतों से दूर रहेंगे शैतान के बस में कुछ भी नहीं होता है। हां शैतान के इन हथियारों को ट्रिगर करने का काम वह समय समय पर जरूर करता है। लेकिन इन हथियारों से विनाश होगा कि नहीं होगा आखिर में हमारे ऊपर होता है।
हमें सिर्फ इतना करना है कि हम खुद में और हमारे आसपास के लोगों में दया ,प्रेम,उदारता,सहनशीलता,माफी की भावना... जैसे गुणों को विकसित करे तो ये शैतान चाहे कितने ही गधे पेड़ से छुड़ा ले किसी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
Read more : 110 कहानियों का संग्रह
