ये कहानियां आपकी बुरी आदतें मिटा सकती है | Hindi Kahaniya
कहानी : जड़े मजबूत मत होने दो
एक वृद्ध विद्वान को एक धनी व्यक्ति से अपने बेटे को उसकी बुरी आदतों से दूर करने का अनुरोध मिला। विद्वान ने वृद्ध के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और उसके पुत्र को देखने का आश्वासन दिया।
विद्वान लड़के को बगीचे में टहलने के लिए ले गया। अचानक विद्वान रुक गया और लड़के से वहाँ उगे एक छोटे से फूल के पौधे को बाहर तोड़ने को कहा।
उसकी बात मानकर लड़के ने अपने अंगूठे और तर्जनी के बीच पौधे को पकड़ कर आसानी से बाहर निकाला।
कुछ देर चलने के बाद विद्वान ने लड़के से थोड़ा बड़ा पौधा निकालने को कहा। इस बार लड़के ने थोड़ा जोर से खींचा और पौधा अपनी जड़ों के साथ निकल आया।
"अब उसे बाहर निकालो", विद्वान ने एक झाड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा। इस बार लड़के ने झाड़ी को बाहर निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी और परिणामस्वरूप झाड़ी निकल आई।
"अब इसे बाहर निकालो", विद्वान ने एक अमरूद के पेड़ की ओर इशारा करते हुए कहा। लड़के ने पेड़ के तने को पकड़ लिया और अपनी पूरी ताकत से उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह हिला तक नहीं।
लड़के ने काफी जीतोड़ प्रयास करने के बाद हांफते हुए कहा, "यह असंभव है।"
"ऐसा ही बुरी आदतों के साथ होता है", विद्वान ने कहा। "जब वे छोटे होते हैं तो उन्हें बाहर निकालना आसान होता है लेकिन जब उनकी जड़े गहरी और मजबूत हो जाती हैं तो उन्हें उखाड़ नहीं सकते।"
विद्वान के साथ इस बात ने लड़के की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।
कहानी की शिक्षा:
आप बुरी आदतों के बढ़ने की प्रतीक्षा बिल्कुल न करें, जब तक आपका उस पर नियंत्रण हो, तब तक उन्हें उखाड़ फेंके अन्यथा वे आपको नियंत्रित कर लेंगे।
कहानी : आप को धोखा हो गया
अर्जेंटीना के गोल्फर रॉबर्टो डी विसेंज़ो एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जीतने के बाद अपनी कार लेने के लिए पार्किंग में गए।
उसी समय एक महिला उनके पास आई। उसकी जीत के लिए बधाई देने के बाद, उसने उसे बताया कि उसका बेटा मौत के कगार पर खड़ा है और उसके पास अस्पताल के बिलों का भुगतान करने के लिए पैसे नहीं है।
डी विन्सेन्ज़ो ने उस दोपहर जीते हुए अपने पैसों मै से एक बड़ा सा हिस्सा तुरंत उसे दे दिया।
एक हफ्ते बाद, प्रोफेशनल गोल्फ एसोसिएशन में दोपहर के भोजन पर, उन्होंने यह बात अपने कुछ दोस्तों को बताई।
उनके दोस्तों में से एक दोस्त ने उनसे पूछा कि क्या महिला की बाईं आंख के नीचे एक मस्सा था और वो काफी गोरी थी?
डी विसेंज़ो ने है में सिर हिलाया। "तुम धोखा खा गए ,मेरे दोस्त," उसके दोस्त ने कहा।
"यह महिला एक ठग है और यहां आने वाले सभी विदेशी गोल्फरों को हमेशा यही कहानी बता कर उनसे पैसे ऐंठ लेती है।"
"इसका मतलब कोई बच्चा मौत के कगार पर नहीं है?" डी विसेंज़ो ने पूछा।
"नहीं।"
"फिर तो बहुत अच्छा है, यह इस सप्ताह मुझे मिली सबसे अच्छी खबर है!" विसेंजो ने कहा।
कहानी की सिख :
अच्छे मन का व्यक्ति हमेशा अच्छाई के बारे में सोचता है और वो क्रोध,लालच या प्रपंचों से हमेशा दूरी बनाए रखता है।
पढ़िए बेहतरीन हिन्दी कहानियां...
