प्रेम कहानी : सच्चा प्यार या टाइमपास | Hindi love story
लड़का : आई लव यू। क्या तुम भी मुझे प्यार करती हो? अगर हां तो आई लव यू टू बोल दो।
लडकी : जवाब दूंगी, लेकिन एक शर्त है!
लड़का : ठीक है पहले शर्ट तो बताओ।
लड़की : अगर तुम जिंदगी भर मेरा साथ दोगे तभी मैं जवाब दुंगी।
लड़का : (मुस्कुराते हुए) यह भी कोई शर्त है? अरे मेरी जान ! मैं तो तन मन से तुम्हारा हो चुका हूं और तुम्हें छोड़कर भला कहां जाऊंगा!
लड़की को यकीन नहीं हो रहा था कि कोई उससे भी इतना बेपनाह प्यार कर सकता है। उसने तुरंत लड़के को हां कह दिया। सब वैसे ही चल रहा था जैसे प्यार में चलता है गपशप, मिलना जुलना, रूठना मनाना सब बहुत हसीन था। लेकिन फिर भी इन सब के बावजूद एक सवाल रह रहकर लड़की के मन में आ रहा था जो उसे बहुत परेशान कर रहा था। लड़के ने भी लड़की का व्यवहार और चेहरा देखकर उसकी परेशानी को अच्छे से भांप लिया।
लड़का : क्या हुआ बाबू क्या मुझसे कोई गलती हो गई है क्या?
लड़की : नहीं ऐसा तो कुछ भी नहीं है।
लड़का : फिर तुम दो दिनों से इतनी उदास हो? तुम किस बात की चिंता कर रही हो?
लड़के के शब्द सुनकर लड़की की आंखों से टप टप करके आंसू बह निकले। उसने अपने मन की बात लड़के से कहीं...
लड़की : हमारी अभी की दुनिया बहुत खूबसूरत है, लेकिन हमारी शादी हो पायेगी या नही? मुझे इस बात की चिंता है। मुझे चिंता है कि तुम्हारे घर वाले मुझे एक्सेप्ट करेंगे या नहीं?
लड़का : बस इतना ही? इस छोटी सी बात के लिए तुम्हें इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं आज ही मेरे घरवालों से हमारे बारे में बात करता हूं।
कहकर लड़का वहां से उठकर चलने लगा। लड़की लड़के को पीछे से जाते हुए देखती रही। लड़का वहां से तुरंत अपने घर पहुंचा और अपने मां बाप से कहने लगा...
लड़का : मम्मी पापा मुझे आप दोनों से बहुत इंपॉर्टेंट बात करनी है।
पापा : क्या इंपॉर्टेंट बात है बताओ?
मम्मी : बोल बेटा क्या बात है जो इतनी जरूरी है? हम भी तो जाने।
लड़का : मम्मी पापा, मैं एक लड़की से प्यार करता हूं। वह बहुत अच्छी है और मैं उसी से शादी करना चाहता हूं।
लड़के की बात सुनकर उसके बाप का गुस्सा उसकी आंखों में उतर आया और उन्होंने लड़के के गालों पर दो थप्पड़ जड़ दिए।
मम्मी : तेरी हिम्मत कैसे हुई अपनी शादी के बारे में खुद से हमसे बात करने की? क्या हमने यही संस्कार दिए है तुझे? पता नहीं कौन सी लड़की है?, कहां की है? कैसी है...
मां के मुंह से ऐसी बातें सुनकर लड़के को भी गुस्सा आ गया।
लड़का : मम्मी, उसे कुछ मत बोलो। जो बोलना है मुझे बोलो। वह बहुत अच्छी है, बहुत प्यार करती है मुझसे।
मम्मी को एहसास हो गया था कि वह बेवजह ही उस लड़की के लिए अपने बेटे को सुना रहे थे। उसमें उसका कोई दोष नहीं है लेकिन पापा उनकी कोई भी बात सुनने के स्थिति में नहीं थे।
पापा : तू चाहे जो कुछ कह ले लेकिन तूने जो कुछ किया है वह मैं बिल्कुल मानने वाला नहीं हूं। आज के बाद इस विषय पर तू कोई बात ना करें तो ही अच्छा होगा।
लड़का : पापा एक बार सोचीये, अगर इस सिचुएशन में मेरी कोई बहन होती और उसे भी लड़के वालों के घर से ऐसा ही कह कर ठुकराया जाता तो आपको कैसा लगता?
बेटे का यह सवाल सुनकर बाप उसकी तरफ देखता ही रह गया। उसके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं था। बेटे ने यह लड़ाई जीत ली थी! इस एक सवाल ने ही मां बाप से उस लड़की के लिए हां करा दी थी। मां बाप ने बिना लड़की को देखे ही शादी के लिए परवानगी दे दी। अब घर पर बात करने की लड़की की बारी थी।
लड़की : मुझे बहुत डर लग रहा है ..मेरे पापा बहुत गुस्से वाले है। बहुत मारेंगे मुझे अगर मैंने इस विषय को छेड़ा तो।
लड़का : ऐसे कैसे चलेगा? कुछ तो करना ही पड़ेगा ना!
लड़की : तुम आ जाओ ना मेरे घर बात करने के लिए। तुम एक बार बात शुरू कर दोगे तो मैं आगे संभाल लूंगी।
लड़का : पक्का तुम संभाल लोगी ना? पहले प्रॉमिस करो।
लड़की : हा बाबा, पक्का प्रॉमिस।
लड़का : ठीक है तो मैं आता हूं कल तुम्हारे घर, ओके?
लड़की : ओके।
जैसा कि तय हुआ था लड़का लड़की के घर पहुंचा, उसने लड़की के पिता से सारी बात कह डाली। लड़की का बाप गुस्से से लाल हो गया। लड़की को चीख कर सबके सामने बुलाया गया। लड़की सबके सामने खड़ी थी डर से थरथर कांप रही थी, उसका शरीर पसीने से लथपथ हो गया था। उसकी कोई अग्निपरीक्षा नहीं थी लेकिन अग्नि परीक्षा से कम भी नहीं थी।
उससे पूछा गया, यह लड़का जो कुछ कह रहा है क्या वह सच है? लड़की को सिर्फ हां या ना में जवाब देना था। लड़के ने महसूस किया कि लड़की डर की वजह से मुकर सकती है। लड़की ने एक बार लड़के की तरफ देखा... लड़का आशा भरी नजरों से उसी की तरफ देख रहा था। उसने अपना काम अच्छे से कर दिया था अब लड़की की बारी थी। हर कोई लड़की के उत्तर की राह देख रहा था। लड़की ने बोलना शुरू किया...
लड़की : पापा बहुत विश्वास करते हैं ना आप अपने बच्ची पर? तो मेरा भी यह फर्ज है कि मैं मेरे जीवन की हर महत्वपूर्ण बात आप को बताऊ.. अगर मैं कोई बात आपसे छुपाती हूं तो वह आपके साथ विश्वासघात करने जैसा होगा।
प्यार करती हूं मैं इस लड़के से और उसकी एक एक बात 100% सच है। शादी करना चाहती हूं मैं उससे लेकिन आप की सहमति से। पापा एक बार सकारात्मक दृष्टि से सोच कर देखिए हमारे रिश्ते के बारे में। हां आप चाहे तो अपने ढंग से उस की परीक्षा ले सकते हैं लेकिन एक बार उसके बारे में सोच कर देखिए।
लड़की के घर वाले आश्चर्य से उसकी बातें सुन रहे थे और लड़की अपने प्यार में भावविभोर होकर अपने प्यार का पक्ष सबके सामने रख रही थी। लड़का भी आंखों में खुशी के आंसू के साथ उसकी तरफ ही देख रहा था और सोच रहा था कि कितनी जवाबदार और सच्ची लड़की से उसने प्यार किया है! लड़के का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था।
लड़की का बाप वहां से बिना कुछ बोले चला गया और थोड़ी देर बाद अपने चेहरे पर स्माइल के साथ लौटा! लड़की ने अपने बाप को धन्यवाद देते हुए प्यार की झप्पी दी।
दोस्तों इसके बाद क्या बताने की जरूरत है कि दोनों की शादी हो गई! दोस्तों प्यार करना बहुत आसान है लेकिन उस प्यार को निभाना आग के दरिया को डूब कर पार करने जैसा है और उसके लिए शेर का कलेजा लगता है। दोस्तों, प्यार तभी करना जब उसे निभाने की हिम्मत हो।
दोस्तों, कैसी लगी यह छोटी सी प्रेम कहानी आपको? आशा करता हूं इस प्रेम कहानी से आपके मन मस्तिष्क में सच्चे प्यार के बारे में क्लियारिटी आई होगी! अब शायद आप टाइमपास और सच्चे प्यार के बीच फर्क कर पाएंगे।
पढ़िए अगली ➡️ प्रेम कहानी
