एक छोटी सी मोरल कहानी | A short Moral Story

 दोस्तो, आज में एक छोटी सी मोरल कहानी आपको बताने जा रहा हु। इस कहानी को पूरा पढ़कर आप एक बेहतरीन पाठ  सीखेंगे।


A short Moral Story
Moral story
           

A short Moral Story | एक छोटी सी मोरल कहानी


आज की A short Moral Story एक अजीबो गरीब राज्य की हैं। अजीबो गरीब राज्य इसलिए क्योंकि इस राज्य में सामान्य राज्यो की तरह  राजा हमेशा (मरने तक) राज्य नही करता था! इस राज्य में हर 5 साल में राजा बदल दिया जाता था और उसे एक खतरनाक जंगली जानवरों से भरे भयानक अनजान जंगल में छोड़ दिया जाता था! ये अंजान जंगल इतना घना और जंगली जानवरों से भरा हुआ था की उसमे जानेवाला कोई भी व्यक्ति कभी जिंदा लौटकर नहीं आता था।


हर 5 साल में जब उस राज्य में नया राजा चुना जाता तब वो राजा शुरू के दिनों में ही राजसी ठाठबाट,ऐशोआराम और सत्ता के मोह में पड कर 5 साल बाद उसके साथ क्या होगा उस बारे में जैसे भूल ही जाता था।


 जैसे जैसे समय बीतता वैसे वैसे उनको मौत का डर सताने लागता और डर की वजह से वो सोचने समझने की शक्ति गवा बैठते और उनके साथ भी वही होता जो उनसे पहले के राजाओं के साथ हुआ था। 


ये सिलसिला ऐसे ही आगे बढ़ता रहा और कई सामान्य लोग राजा बने और 5 साल के बाद उस जंगल में मरने के लिए भेज दिए गए।अब एक बुद्धिशाली नौजवान को राजा बनने का मौका मिला।   


इस नए राजा ने बाकी राजाओं की तरह मोज शोक में समय नहीं खराब किया। उसने अपने भविष्य के बारे में  विचार किया और उसे खुशहाल बनाने का निश्चय किया।


राजा ने अपने सैनिकों को उस भयानक जंगल के बारे में पता करने के लिए बोला। जल्दी ही सैनिकों ने उस जंगल के बारे में पता लगा लिया और राजा को कड़ी सुरक्षा के साथ उस जंगल को दिखाया गया। वहां पर कई लोगो के कंकाल मिले जो भूतपूर्व राजाओं के थे।


नौजवान राजा ने बड़ा सोच समझकर एक योजना बनाई और  उसके हिसाब से अपने लोगो को लगाकर जंगल के सारे पेड़ धीरे धीरे कर कटवा दिए। वहां जंगल के कटने से जानवर दूसरे जंगल में चले गया और बचे कूचे जानवरो को भी राजा ने पकड़वा कर दूसरे जंगल में छोड़ दिए।


3 सालो तक जंगल कटवा कर वहां पर राजा ने एक आलीशान महल बनवा दिया! बाकी के दो सालो तक राजा ने गरीब लोगो के लिए उस जगह हजारों घरों का निर्माण करवा दिया और इस जंगल को पूरी तरह एक नए राज्य में  तब्दील कर दिया!


जब इस राजा का 5 साल का कार्यकाल खत्म हुआ तो नियम के मुताबिक उसे उसी जगह जहां पर पहले जंगल था और अब नया राज्य भेज दिया गया। उस नए राज्य में बसी नई प्रजा अपने राजा का पहले से इंतजार कर रही थी। वहां पर जाते ही इस नए राजा का बहुत भव्य स्वागत किया गया और यह राजा सिर्फ 5 सालों के लिए नहीं हमेशा के लिए राजा बंद कर जिया!


दोस्तों छोटी सी ये मोरल कहानी हमें जिंदगी का बहुत ही महत्वपूर्ण पाठ सिखाती है। कहानी हमें सिखाती है कि कैसे हम हमारे जीवन में छोटी मोटी खुशियों मैं डूब कर अपने भविष्य को खराब कर देते हैं। अगर हमें कुछ समय के लिए खुशियां मिलती है तब हम भूल जाते हैं कि हमें हमारे भविष्य को भी खुशियों से भरा रहे इसलिए थोड़ा काम करना चाहिए।


रोजाना इसी तरह की moral kahaniya सीधे आपके watsapp पर पढ़ने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।

 Read next New ➡️ Hindi Story

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने