सक्सेसफुल लाइफ : मोटिवेशनल कहानी | Motivational Story
रूम में एक बहुत ही समृद्ध व्यापारी रहता था जिसका नाम सुपेरिबो था। व्यापारी अपने धन और उसके द्वारा जी जा रही लग्जरियस लाइफ के लिए जाना जाता था। इस व्यापारी के पास सब कुछ था लेकिन फिर भी कोई भी उसकी रिस्पेक्ट नहीं करता था।
एक बार रोम में एक फिलोसोफर आया। इस फिलोसोफर ने सुपेरिबो की लाइफस्टाइल को अच्छे से ऑब्जर्व किया। एक बार जब उससे मुलाकात हुई तो फिलोसोफर ने उससे पूछा कि तुम इतना धन के पीछे क्यों दौड़ते हो? क्यों हर वक्त धन कमाना चाहते हो, या उसका शो ऑफ करते हो?
सुपेरिबो ने फिलोसोफर को उत्तर दिया कि वह जीवन में सबसे ज्यादा सक्सेसफुल बनना चाहता है और कौन कितना सक्सेसफुल है यह उसके धन से और वो किस तरह से जीवन जीता है उस से तय होता है। यही कारण है उसके धन को इतना महत्व देने का।
फिलोसोफर ने उसकी बात को नकारते हुए कहा बिल्कुल नहीं कौन कितना सक्सेसफुल है यह उसके धन से बिल्कुल नहीं मापा जाता बल्कि इस बात से मापा जाता है कि लोग उसे कितना पसंद करते हैं? उसमें कितना दया भाव है? वह कितना अपने आप पर काबू पा सकता है?
फिलोसोफर की बात सुपेरिबो को सही लगी। उसने फिलोसोफर से वो सब सीखने की इच्छा जाहिर की जिससे वह सही मायने में सक्सेसफुल हो पाए।
फिलोसोफर ने उसकी विनती को मानते हुए उसे वह सब सिखा दिया और वक्त के साथ सुपेरिबो अब अपने दया, अच्छे स्वभाव अच्छे कर्म और अपनी सद्भावना के लिए लोगों में जाना जाने लगा। लोग अब सही मायने में उसे पसंद करने लगे। इस तरह से वह रोम का बहुत सक्सेसफुल लीडर भी बन पाया।
दोस्तों जीवन में हर कोई सक्सेसफुल बनना चाहता है आप भी और मैं भी। लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि सक्सेसफुल होने का मतलब क्या है? प्रॉपर्टी या बैंक बैलेंस से आपकी कुछ जरुरते पूरा हो सकती है लेकिन आप सक्सेसफुल नही हो सकते। सक्सेसफुल होने के लिए आपको लोगों के दिलों को जीतना होगा।

Nice motivition kahni, achha lag padha kar...
जवाब देंहटाएं