तुम्हारा दिल : एक प्रेम कहानी | Hindi Love Story

 तुम्हारा दिल : एक प्रेम कहानी | Hindi Love Story 


एक लड़का था अंतर्मुखी (इंट्रोवार्ड) सा। ना किसी से ज्यादा बाते करना ना कही ज्यादा आना जाना। बस अपनी ही दुनिया में खोया रहना। उसमें न कोई छल कपट था ना वो कभी झूठ बोलता था।


Sad Hindi Love Story


वो जिस कॉलेज में पढ़ता था वहा एक सुंदर लड़की भी पढ़ती थी। लड़के को वो लड़की खूब पसंद थी। लेकिन अपने अंतर्मुखी स्वभाव के चलते वो कभी उसे अपने दिल का हाल बता ही नहीं पाता। यहां तक कि इस लड़की से सिर्फ बात करने में भी उसके पसीने छूट जाते।


एक दिन कॉलेज खत्म करके घर लौटते वक्त अचानक बारिश होने लगी। लड़का बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया। सदभाग्य से उसी पेड़ के नीचे वही लड़की भी खड़ी थी जिसे लड़का पसंद करता था।


लड़का मन ही मन बहुत खुश हो गया। लड़की भी लड़के के तरफ देख कर मुस्कुराई। लड़का कुछ बोल नहीं पा रहा था तभी लड़की ने ही लड़के से बात करना शुरू कर दिया। लड़की ने बताया कि वह लड़के को जानती है। धीरे-धीरे लड़के की भी हिम्मत खुली और उसने भी लड़की से बातें करना शुरू कर दिया। बातों ही बातों में लड़के को पता चला कि सिर्फ वो ही नहीं लड़की भी उसे पसंद करती है क्योंकि लड़की की बातों से साफ पता चल रहा था कि वह भी लड़के के बारे में काफी कुछ जानती थी जो तभी होता है जब कोई किसी में इंटरेस्ट रखता है।


बारिश और ज्यादा जोर से होने लगी और पेड़ के पत्तों से पानी की बूंदे उन दोनों पर गिरने लगी। उनसे बचने के लिए वह और पास खड़े हो गए। इतने पास खड़े होने पर लड़के और लड़की की एकदूजे के प्रति की भावनाए ज्यादा स्ट्रांग हो गई।


लड़के ने जीवन में पहली बार हिम्मत करके लड़की से बोल दिया कि वह उसे पसंद करता है। लड़की खुश हो गई और उसने भी यह बात मानी की वह भी लड़के को काफी पसंद करती है। इस तरह से दोनों का प्यार उस पेड़ के नीचे एक नई मंजिल को पा गया।


अब दोनों में उसी पेड़ के नीचे कई मुलाकातें होने लगी। वे अब एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे। वे अक्सर किसी ना किसी बहाने से उस पेड़ के पास आते और एक दूसरे से मिलते और एक दूसरे से अपने मन की बातें करते।


एक दिन ऐसे ही प्यार भरी बातें करते करते लड़की ने लड़के से कहा की वो अब उसके बिना नहीं रह सकती। उन्हें जल्दी ही अब एक हो जाना चाहिए, शादी कर लेनी चाहिए।


लड़के ने लड़की से वादा किया कि वह जल्दी ही इस बारे में अपने घर वालों से बात करेगा और लड़की को भी अपने फैमिली से बात करने के लिए कहा। 


कुछ दिनों बाद जब लड़का और लड़की फिर से उस पेड़ के नीचे मिले तब लड़की की आंखों में आंसू थे! लड़की को इस तरह रोते हुए देख कर लड़का बहुत दुखी हो गया। उसने लड़की से पूछा कि वह क्यों रो रही है?


लड़कि ने बताया कि उसने अपने घर वालों से उनकी शादी के लिए बात की तो उसके घर वाले बिल्कुल नहीं माने और उन्होंने जबरदस्ती उसकी शादी किसी और से तय कर दी। उसकी मां ने उसे कसम दी है की अगर उसने उनके खिलाफ जाकर शादी की तो वह उसका मरा हुआ मुंह देखेगी!


लड़की ने लड़के से माफी मांगी और कहा कि हो सके तो उसे भूल जाए! लड़का लड़की की बातें सुनता रहा और उसकी आंखों से आंसू बहते रहे। लड़के को रोते हुए छोड़कर लड़की अपने आंखों में आंसुओं के साथ अपने घर लौट गई।


लड़की की शादी तय हो गई। शादी का दिन आ गया। लड़की सज धज कर बैठी हुई थी लेकिन उसके चेहरे पर कोई खुशी नहीं थी। तभी लड़की को एक पार्सल मिला जिसके ऊपर एक चिट्ठी भी थी।


लड़की ने उस पार्सल से चिट्ठी को निकाला और उसे खोल कर पढा। चिट्ठी उसके प्रेमी की यानी उसी लड़के की थी। चिट्ठी में लिखा था तुम शादी कैसे कर सकती हो? तुम अपनी शादीशुदा जीवन में कैसे खुश रह पाओगी जब तुम्हारा दिल तुम्हारे पास है ही नही! क्योंकि तुम्हारा दिल तो मेरे पास है! मैं तुम्हारा दिल लौटा रहा हूं ताकि तुम अपने पति को भविष्य में प्यार कर सको और तुम्हारी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चले। लड़की ने उस पार्सल को खोला और देख कर वो बेहोश हो गई!!  उस पार्सल में उस लड़के का खून से लथपथ दिल था जो उसने निकाल कर उसे भेजा था!


दोस्तों, हर प्रेम कहानी का अंजाम अच्छा नहीं होता है। लेकिन क्या आपको लगता है कि लड़के ने जो कदम उठाया वह सही था? किसी के लिए प्यार एक अट्रैक्शन हो सकता है। किसी के लिए टाइमपास तो किसी के लिए प्यार जिंदगी होता है।

3 टिप्पणियाँ

  1. उत्तर
    1. प्लीज भाई आपका कहानी यूट्यूब पर डाल सकते हैं 🙏🙏

      हटाएं
  2. मंज़िल उन्हीं को मिलती है , जिनके सपनों में जान होती है!!
    पंख से कुछ नहीं होता , हौसलों से उड़ान होती है!

    जवाब देंहटाएं
और नया पुराने