काव्या एक आइसक्रीम की दुकान से आइस्क्रीम ऑर्डर कर रही थी। वो जहां खड़ी थी वहा से थोड़ी ही दूर रास्ते पर एक चमाचाती कार आकर रूकी। इस कार में से एक कपल बाहर आए जो पास के मॉल में जाने लगे। उस महिला की नजर आइस्क्रीम ले रही काव्या पर पड़ी। वो उसके पास गई और उसके कंधे पर हाथ रखकर बोली.. अरे काव्या तू? कितने सालो के बाद मुलाकात हुई है हमारी।
काव्या ने उस महिला को पहचान लिया। वो कोई और नही उसकी कॉलेज की सहेली कविता थी। कविता को देखकर वो खुश होगई और उसकी ठाठबाट वाली जिंदगी से उसे खुशी भी हुई और मन ही मन अपनी जिंदगी से तुलना करने से दुख भी।
कविता ने उससे उसके हालचाल पूछा और वो वहा क्या कर रही है वो भी। काव्या ने उसे बताया की आज उसकी शादी की साल गिरह है इसलिए वो और उसके पति इस आइस्क्रीम पार्टी करने आए हैं।
काव्या की बाते सुन कविता ने अचरज से कहां की क्या तुम आइस्क्रीम खाकर अपनी एनिवर्सरी मनाती हो? काव्या ने दुखी मन से जहा.. हा हमारी फाइनेंशियल कंडीशन इतनी अच्छी नहीं है इसलिए हमे सोच समझकर ही खर्चा करना पड़ता है।
कविता ने अपनी बड़ाई मारते हुए कहा की उसका पति उसे एनिवर्सरी पर लंदन ले गया था। वो आगे बोली की उन्होंने उसे ये डायमंड की घड़ी भी गिफ्ट दी। अपनी घड़ी दिखाने के लिए जब उसने अपना हाथ ऊपर उठाया तो उसके हाथ में वो घड़ी नहीं थी। वो डर गई और अपनी घड़ी पर्स में खोजने लगी लेकिन वहा पर भी घड़ी नहीं थी इसलिए उसने पास में खड़े अपने पति को घड़ी खो जाने की बात करी तब उसका पति उसपर गुस्सा करने लगा और उसे और उसके मां बाप को भला बुरा कहने लगा। फिर गुस्से में उसका पति घड़ी खोजने ले लिए कार की तरफ चला गया।
काव्या ये सब हैरानी से देख रही थी। उसने कविता से पूछा की उसका पति उसे कैसे बात करता है? कविता ने आंखो में आंसुओ के साथ कहा की उसके ससुराल वाले रिश्तों से ज्यादा पैसों से प्यार करते है।
काव्या को कुछ दिन पहले की बात याद आई जब उससे नया मोबाइल गलती से टूट गया था । उसने डरते डरते अपने पति से बोला तो उसके पति ने स्माइल के साथ उसे समझाया की डरती क्यों हो? मैं इसे रिपेयर करवा दूंगा।
उसने आज जो कुछ देखा और महसूस किया था उसने उसे अपनी जिंदगी को पोजिट्व दृष्टिकोण से देखना सीखा दिया।

Aapka Kahani ham YouTube per upload kar sakte hain please reply kariye 🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएंBahut sundar kahaani hai 🙌🙌🙌🙌
जवाब देंहटाएं