शराबी स्टूडेंट की कहानी | Moral kahani
एक ज़ेन गुरु के सैकड़ों शिष्य थे। वो सभी अपना सारा काम ओर प्रार्थना समय पर करते थे, एक को छोड़कर! वो शिष्य था जो हमेशा नशे में रहता था। मास्टर की उम्र बढ़ती जा रही थी।
कुछ अधिक चालक विद्यार्थियों में चर्चा होने लगी कि कौन मास्टर के जाने के बाद उनकी जगह लेगा? और कौन वो खुशनसीब होगा जो महत्वपूर्ण परंपरा का रहस्य प्राप्त कर पाएगा?
मास्टर ने अपने मृत्यु की पूर्व संध्या पर मास्टर ने बुलाया शराबी शिष्य को अपने पास बुलाया और उसके सामने छुपे रहस्य उजागर किये।
इस घटना से चालक विद्यार्थियों के बीच एक विद्रोह सा छिड़ गया "कितना शर्मनाक है ये सब!" वे गुस्साए और मास्टर को कोसा,
"हमने ऐसे मास्टर के पीछे अपना सारा जीवन लगा दिया जिसे सही गलत और गुणवत्ता की परख भी नही है।"
ये सारा हंगामा सुनकर
मरता हुआ मास्टर
बताता है की, "मैं सिर्फ ऐसे ही शिष्य को जिम्मेदारी दे सकता था और रहस्य बता सकता था जिसको में पूरी तरह से जानता हु यानी ना सिर्फ उसके गुणों को बल्कि उसकी कमियों को भी! सिर्फ गुणोंको जान लेने से हम उस व्यक्ति से अज्ञात ही रहते है क्या पता वो अच्छा होने का ,गुणी होने का केवल दिखावा भर कर रहा हो।
दोस्तों दुनिया में आपके आसपास या हर जगह आपको ऐसे हजारों लोग मिल जाएंगे जो हर किसी के सामने अपने अच्छे गुना का दिखावा करते हैं लेकिन उनकी असलियत कुछ और ही होती है वह जो मुखौटा दुनिया को दिखाते हैं उसके पीछे का चेहरा कुछ और ही होता है इसलिए सिर्फ अच्छी बातें होने से कोई अच्छा नहीं हो जाता। अच्छा इंसान आप उसे मान सकते हैं जो अपनि अच्छाइयां और बुराइयां दोनों ही बिना छुपाए आपके सामने आता हो।
सभी तरह की कहानियां पढ़े...
👇
