सिलबट्टा और मिक्सर..हिंदी कहानी | Hindi Kahani

 दोस्तों, इस पोस्ट में हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं वह एक छोटी सी प्यारी सी कहानी है। यह हिंदी कहानी जिसका शीर्षक है ' सिलबट्टा और मिक्सर ' पूरी पढ़कर आपके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान छा जाएगी।


कहानी | Hindi Kahani



सिलबट्टा और मिक्सर..हिंदी कहानी | Hindi Kahani 


प्रियंका को शादी करके एक महीना हो चुका था सारी रस्में खत्म हो गई थी अब गृहस्थी संभालने की बारी थी और किचन भी।


प्रियंका ने अपने मायके में ज्यादा कुछ काम किया नहीं था इसलिए वह रसोईघर का भी काम इतनी अच्छे नही जानती थी। इस बात का उसकी सास को भी पता था क्योंकि लड़की देखने के कार्यक्रम के समय  प्रियंका के मायके वालों ने  उनसे कुछ भी नहीं छुपाया था। और इस बात से उसके ससुराल वाले भी खुश थे कि कम से कम उन्होंने झूठ तो नहीं बोला।


अपने बेटे के लिए प्रियंका पसंद आने की वजह से सास ने भी उसका साथ देते हुए कहा था की चिंता मत करो! जो तुम अपने मां से नहीं सीख पाई वह मैं तुम्हें सिखा दूंगी।


मां ने अपनी उस कही हुई बात पर अमल करना शुरू कर दिया था। चाय, दाल और आमलेट बनाना तो वह पहले ही प्रियंका को सिखा चुकी थी आज कोई मसालेदार सब्जी बनाना सीखा रही थी। सास ने प्रियंका को लाल मिर्च सिलबट्टे में पीसने को दी क्योंकि वो खुद भी कई सालों से इसी तरह मसाले पीसा करती थी।


प्रियंका ने जैसे ही सिलबट्टे में लाल मिर्च पिसना शुरू किया था उसके हाथ जलने लगे थे और मुंह पर पसीना आने की वजह से जब उसने मुंह को छुआ तो उसका मुंह भी जलने लगा था।


वो जलन की वजह से हल्का सा सीख रही थी तब सब का ध्यान उसकी तरफ गया। सास ने पूछा पहले कभी मिर्ची नहीं कुटी थी क्या? मिर्ची कूटते समय हमेशा दस्ताने पहन लेना चाहिए।


"नहीं मम्मी जी, माने कभी

मिर्ची पीसने ही नहीं दी थी। हा कभी कभार धनिया और अदरक पीस लेती थी लेकिन जब भी मिर्ची पीसने के लिए मैं मांगती तो मां कहती कि तुम इससे दूर रहो जलन होगी।" प्रियंका बोली।


"ठीक है कोई बात नहीं अब अच्छे से हाथ और मुंह धो लो और थोड़ा घी लगा लो और साइड पर जाकर बैठ जाओ थोड़ा आराम मिलेगा और आगे से ध्यान रखना कि हमेशा हाथ और मुंह ढक कर ही मिर्ची पिसना।" सास ने प्रियंका से कहा।


प्रियंका के हाथ अभी भी जल रहे थे जो उसके चेहरे से साफ नजर आ रहा था। महिंद्र अपनी बीवी की ऐसी हालत देख नहीं पा रहा था।


अगले दिन महिंद्र अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद बाजार जाकर एक मिक्सर खरीद लाया और मां को देते हुए कहा कि मां यह कंपनी में गिफ्ट मिला है। चलो अच्छा ही हुआ अब इसके कारण अब तुम्हारा हाथ भी नहीं जलेगा। महिंद्रा तिरछी नजर से अपनी पत्नी को देख रहा था उसकी यह हरकत मां ने भी देख ली।


मां बोली," अच्छा जी अब समझ में आया बीवी को एक बार हाथ में क्या जलन हो गई नया मिक्सर आ गया! और मैं इतने सालों से नहीं बताती थी तो क्या मेरे हाथ नहीं जलते थे?" 


"अरे भागवान यह तो अच्छी बात है ना!  मिक्सर नया घर में आया है तो सिर्फ तुम्हारी बहू थोड़ी इस्तेमाल करेगी इसका फायदा तो तुम्हें भी होगा ना।" पिताजी ने बात को संभालने के लिए बीच में ही अपनी बीवी को चिढ़ाते हुए कहा।


"इसीलिए कहता हूं मां अपनी तकलीफे बताया करो। आप ही सोचो अगर प्रियंका ने अपनी जलन छुपाई होती और किसी को पता नहीं चलने दिया होता तो क्या आज इस घर में मिक्सर आ पाता। जैसे ही मुझे प्रॉब्लम पता चली मैंने उसका सलूशन ला दिया।


यह बात सच है कि प्रियंका मेरी पत्नी है लेकिन यह बात भी सच है कि मैं आपका बेटा हूं और प्रियंका से भी पहले आप ही मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आपने मुझे पहले ही बता दिया होता तो मैंने तब भी इसी तरह इस समस्या का समाधान किया होता। आप अपने इस बेटे को कभी भी आजमा कर देख लेना आपके लिए यह बेटा अपनी जान भी दे देगा।" महिंद्र ने मां से कहा।


मां अपने बेटे के मुंह  से इतनी प्यारी प्यारी बातें सुनकर ही खुश हो गई और उसे गले से लगा लिया और बोली," जीते रहो मेरे बेटे।"


प्रियंका भी अपने पति का अपने पूरे परिवार और खुद के प्रति प्रेम देख अपने आप को भाग्यशाली समझने लगी और उसके चेहरे पर एक संतुष्टि की मुस्कान छा गई।


दोस्तों आज की यह कहानी  ' सिलबट्टा और मिक्सर..एल हिंदी कहानी ' आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। ऐसी ही नित नई हिंदी कहानियां पढ़ने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप  से ज्वाइन हो सकते हैं।


Next Hindi kahani...

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने