फौजी की पत्नी की दिल छूनेवाली कहानी | Heart Touching Story

 फौजी की पत्नी की दिल छूनेवाली कहानी | Heart Touching Story 


  निकिता एक गरीब परिवार की लड़की थी। गांव-गांव में सोलह 17 साल की उम्र होते शादी करने की जल्दी हो जाती है। निकिता की शादी करवाने के लिए उसका परिवार जल्दी मैं था । क्योंकि उसकी दो छोटी बहन ने थी, उसके पास भी शादी करने के अलावा कोई चारा नहीं था।


फौजी की पत्नी की दिल छूनेवाली कहानी | Heart Touching Story

  वह दिखने में साधारण थी। और घर के हालात भी दहेज देकर शादी करने लिए अनुकूल नहीं थे। इसलिए उसकी शादी जुड़ती नहीं थी। उसमें या गोत्र या कुंडली में कमी दिखाकर बहुत से रिश्ते मना कर देते थे।

  

   अंत में एक रिश्ता आया और उस लड़के ने उसे पसंद कर लिया। लड़का सेना में सिपाई था। बुजुर्ग लोगों ने शादी करने पर नाराजगी जताई और कहने लगे? कि लड़का अपनी पत्नी को समय नहीं दे पाया और कल शहीद हो गया तो?

    

पिता ने बेटी से पूछा? निकिता ने अपने पिता की परेशानी देखकर शादी के लिए हामी भर दी और शादी हो गई। निकिता अपने ससुराल चली गई।


 फिर कुछ दिन बाद पति ड्यूटी पर चला गया। निकिता अकेली रह गई ,वह सोचने लगी कि घर बैठे बैठे क्या करना चाहिए। सास से पूछने के बाद ही वह पहली बार घर की सीढ़ियों से नीचे उतरी, यह गांव कैसा है? वह देखने गई थी।

       

 गांव बहुत बड़ा था। वहां  उसे कोई नहीं पहचान सका। वह एक बड़ी दुकान के सामने चल रही थी तभी एक दुकानदार ने आवाज लगाई और कहने लगा की भाभी कोई सामान चाहिए क्या? उसने दूर से नहीं कहा!


 कुछ दूर पर एक किसान अपने खेत का कृषि सामान लेकर शहर की ओर जा रहा था। उस किसान ने  निकिता को सलाम किया," और पूछने लगा भाभी आज यहां कहा"? इस पर निकिता ने उससे कहा आपको क्या करना है मैं कहा भी जाऊ? फिर किसान ने कहा भाभी अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत हो तो बस हमें बताना।


 धीरे-धीरे निकिता आधा गांव घूम चुकी थी। लेकिन ऐसे किसी से कभी नहीं मिली, जिसने उससे बात नहीं की है। निकिता का सवाल था, इतने बड़े गांव में हमने कभी घर नहीं छोड़ा, और किसी को जानते भी नहीं है, और फिर भी लोग मेरे साथ इतने प्यार से पेश आ रहे हैं! और मुझे इतना सम्मान दे रहे हैं।

    

  हमारे गांव में कभी मैं पुरुषों से आंख भी नहीं मिला पाती थी! लोगों की ऐसी गंदी नीगाहे देखकर मैंने उम्र में आने के बाद घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। लेकिन  यहां स्थिति इतनी उल्टी कैसे?


 घर जाकर उसने अपने सास से पूछा? सास ने कहा , ओह, तुम एक फौजी की पत्नी हो। इसलिए तुझे गांव में इतना सम्मान मिलता है। जैसे मुझे मां बनने से मिलती है। यह सुनकर निकिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उसका सीना गर्व से फूल गया, वह खुश थी कि उसने एक फौजी पति चुना था।


Next Story 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने