एकता की ताकत : नैतिक कहानी | Moral Story

 एकता की ताकत : नैतिक कहानी | Moral Story 


एक जंगल में एक कबूतरों का समूह रहा करता था। इस समूह में सभी कबूतर जवान थे सीवा एक को छोड़कर। यह एक बूढ़ा कबूतर इस समूह में सबसे ज्यादा बुद्धिशाली और समझदार था। सभी उसका आदर करते थे और सभी उसकी बात मानते थे।


Moral Story 2023



हर दिन सुबह होते ही सारे कबूतर एक साथ अपने घोसलो से निकलकर खाने की खोज में जाया करते थे। ऐसे ही 1 दिन खाने की खोज में जब यह समूह निकला तब सबको जंगल में एक जगह पर कई सारे अनाज के दाने बिखरे हुए नजर आए।


सभी कबूतर देख कर खुश हो गए लेकिन बूढ़े समझदार कबूतर को शक हुआ की जंगल के बीचो बीच इतने सारे अनाज के दाने पहले तो कभी नहीं दिखे थे! जरूर यह किसी पक्षी पकड़ने वाले शिकारी द्वारा जाल बिछाया गया होगा। बूढ़े कबूतर ने सभी कबूतरों को रोकना चाहा लेकिन सभी इतने भूखे थे कि बूढ़े कबूतर की बात अनसुनी कर के सभी जमीन पर नीचे आ गए और अनाज के दाने चुगने लगे।


बूढ़ा कबूतर जमीन पर जाकर दाना चुगने की बजाय पास के पेड़ की डाल पर बैठ गया। जब बाकी के सभी कबूतरों ने दाना चुग लिया और अपना पेट भर लिया तो उन्होंने उड़ने की कोशिश की लेकिन कोई भी अपनी जगह से उड़ नहीं पा रहा था क्योंकि सच में सभी शिकारी द्वारा बिछाए गए जाल में फंस चुके थे।


सभी कबूतर अपनी अपनाई दिशा में पूरी ताकत लगाकर उस जाल से छूटने की कोशिश कर रहे थे लेकिन कोई भी कामयाब नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान पेड़ पर बैठे बूढ़े कबूतर ने दूर से शिकारी को आते हुए देखा, जो इतने सारे कबूतरों को एक साथ अपने जाल में फंसा देख बहुत खुश हो रहा था और उनकी तरफ आगे बढ़ रहा था।


सभी कबूतर जब कोशिश कर करके हार मान चुके थे और निराश हो चुके थे तब सब ने बूढ़े कबूतर की तरफ देखा और उससे मदद मांगी और बोले कि हमारी मदद करो और हमारी जान बचाओ। बूढ़ा कबूतर बोला सभी मेरी बात ध्यान से सुनो सभी अपनी-अपनी अलग-अलग दिशाओं में उड़ने की बजाय एक साथ एक दिशा में उडो और अपने साथ उस जाल को भी उड़ा कर ले आओ।


इस बार सभी ने बूढ़े कबूतर की बात मानी और देखते ही देखते एक साथ जाल को साथ में लेकर सब आसमान में उड़ने लगे। इस अद्भुत और अविश्वसनीय घटना को शिकारी देखता ही रह गया।


बूढ़ा कबूतर सभी को अपने पीछे पीछे उड़ा कर 1 चूहे के पास लेकर गया। बूढ़े कबूतर ने चूहे को सारी घटना बताइ और उसे जाल को काटने के लिए विनती की। चूहे ने तुरंत जाल काटना शुरू किया और देखते ही देखते सभी कबूतरों को उस जाल से आजाद कर दिया। सभी कबूतरों ने चूहे का और अपने बूढ़े कबूतर का दिल से धन्यवाद किया। बूढ़ा कबूतर बोला यह तुम्हारी एकता ही थी जिसने तुम्हें आज मरने से बचा लिया इसलिए हमेशा साथ रहो और एक बनकर रहो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने