छोटे बच्चों की मजेदार कहानियां | Bedtime stories in Hindi for kids
मोगली की कहानी :- सबसे बड़ा खजाना
एक दिन मोगली को एक खजाने का नक्शा मिला। इस नक्शे को पाकर मोगली काफी ज्यादा खुश हुआ और उसने इस खजाने को खोजने जाने का मन बनाया।
मोगली अगले ही दिन खजाने की खोज में निकल पड़ा। एक लंबा रास्ता काटने के बाद मोगली एक दूसरे जंगल तक पहुंच गया।
इस जंगल में प्रवेश करते ही मोगली ने एक शेर देखा। मोगली ने शेर को कहा आप बहोत ताकतवर और साहसी हैं, क्या आप मेरे साथ एक खजाने की खोज पर आएंगे? शेर सहमत हो गया और मोगली के सफर में जुड़ गया।
जंगल घना था और काफी डरावना भी क्योंकि इसमें रोशनी कम पहोचने के कारण इसमें खूब अंधेरा भी था। मोगली थोड़ा डर गया था लेकिन शेर के साथ ने उसमे हिम्मत जगाई।
दोनों ने आखिरकार जंगल पार कर लिया।वो दोनो अब पहाड़ के पास पहुँचे जहां उन्हें चील दिखाई दी।
मोगली ने चील से कहा - आपके पास उत्कृष्ट दृष्टि है और आप दूर से ही देखकर हमें आनेवाले खतरों के प्रति सचेत कर सकते हैं। मोगली ने चील से पूछा - क्या आप हमारे साथ आएंगे हम एक खजाने की तलाश कर रहे हैं?
चील सहमत हो गया और मोगली और शेर के साथ उनके सफर में जुड़ गया। पहाड़ ऊंचे थे और टेढ़े-मेढ़े, इनपर चलते दौरान शेर फिसल गया लेकिन मोगली ने उसे हाथ बढ़ाकर संभाल लिया।
अब चील ने अपनी तेज दृष्टि के साथ हर कदम पर नजर रखी और उनको सावधान किया, वे जल्द ही घाटी में पहुंचे जहां वे भेड़ से मिले।
मोगली ने भेड़ से कहा - आप के पास इतना सारा उन है और इन पहाड़ों में इतनी ठंड पड़ती है, क्या आप हमारे साथ एक खजाने की खोज में शामिल होंगे? भेड़ सहमत हो गई और मोगली, शेर और चील से जुड़ गई।
जब वे बड़े घास के मैदान में पहोचे ,वहा बड़ी ठंडी हवा बेह रही थी, वे सभी भेड़ की आड़ में चलते रहे, जिसने उन्हें गर्म और आरामदायक रखा।
ये सभी अंत में रेगिस्तान में पहुंच गए, जहां वे ऊंट से मिले, मोगली बोला - आपको रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है, उसने ऊंट से कहा क्या आप हमें रेगिस्तान पार करने और खजाने की खोज में शामिल होंगे? ऊंट सहमत होगया और सभी के साथ वो भी सफर में जुड़ गया।अब सभी विशाल रेगिस्तान में खुशी-खुशी चलने लगे सभी उंट पर सवार हुए और ऊंट सरपट दौड़ने लगा और सभी ने उत्साह के साथ रेगिस्तान को पार किया।
सबने माना कि उनका ये सफर काफी रोमांचकारी था। सभी आखिरकार समुद्र में पहुंच गए जहां वे कछुए से मिले, क्या आप समुद्र पार करने में हमारी मदद कर सकते हैं मोगली ने कछुए से पूछा। हम एक खजाने की खोज पर हैं क्या आप हमारे साथ आएंगे? कछुआ सहमत हो गया। और इस बड़े काफिले में शामिल हो गया।
अब सभी एक नाव में सवार हो गए और समुंदर पार करने लगे। लेकिन आगे उबड़-खाबड़ लहरों ने उनको को लगभग डुबो ही दिया था लेकिन कछुआ अपनी तैरने की कुशलता से उन्हें उस पार ले गया।
वे दूसरी तरफ उल्लू से मिले, उल्लू ने अपने सालो पुराने तजुर्बे से कहा बधाई हो आपको खजाना मिल गया है, यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि आप एक साथ मिल जुलकर जंगल से गुजरे, पहाड़ों पर चढ़ाई की,ठंडे मैदान और घाटियों को पार किया ,रेगिस्तान को पार किया और समुद्र को पार किया।
आप एक दूसरे के बिना ऐसा कभी नहीं कर पाते। वे सभी एक-दूसरे को देखने लगे और महसूस किया कि उल्लू सही बोल रहा था। उन्हें एक दूसरे की पक्की दोस्ती मिली थी और वास्तव में यही उनके जीवन का सबसे बड़ा खजाना था।

babu
जवाब देंहटाएं