कहानी : लव मैरिज का जाल | Fake Love Story

 कहानी : लव मैरिज का जाल  | Fake Love Story 


बेहद सुंदर सजा हुआ रूम उसमे लगे अलग-अलग टिमटिमाते एलईडी बल्ब्स और कई सारी कैंडल्स की रोशनी उपर से रात का पूरा दिखाई देता पूर्णिमा का चंद्र यह सारी चीजें सपना को मदहोश किए जा रही थी।


शाहिद रूम सजा कर, मैं थोड़ी देर में वापस आता हूं, कहकर सपना को उस रूम में अकेला छोड़ कर चला गया था।


कहानी : लव मैरिज का जाल  | Fake Love Story


सपना जो शाहिद से इतना प्यार करती थी की उसके लिए उसके एक बार कहने से ही अपना घर छोड़कर उसके साथ आ गई थी इस बात का उसको कोई अफसोस नहीं था।


सपना को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया था। इन दोनों ने भाग कर शादी कर ली थी और आज उनके मिलन की रात थी। 


सपना बड़ी बेसब्री से प्रेमी का इंतजार कर रही थी। डोरबेल सुनते ही सपना के अरमान जैसे जाग उठे।

उसने सोचा आखिरकार मिलन की वह घड़ी आ गई जिसका उसे कबसे  इंतजार था।


दौड़कर सपना ने दरवाजा खोला और जो सामने उसने देखा उससे उसके सारे अरमान धरे के धरे रह गए।


दरवाजे पर शाहिद खड़ा था लेकिन अकेला नहीं! वह अपने साथ आठ लोगों को लेकर आया था वह सभी आदमी थे उसी की उम्र के! उन्हें देखकर सपना ने शाहिद की तरफ सवालिया नजरों से देखा जैसे पूछ रही हो यह क्या मजाक है!


शाहिद सपना की ओर बढ़ा और उसे अपने आलिंगन में भर लिया और बोला डरो मत मेरी जान! ये सब अपने ही आदमी है।


 शाहिद सबको रूम के अंदर लेकर गया। सपना सबको पानी देने गई तब सब उसको छेड़ने लगे, जिसका वह विरोध करने लगी और उसे यह देख कर बहुत आश्चर्य हुआ कि शाहिद कुछ भी नहीं बोल रहा था।


उसका दिल तब टूट कर चूर-चूर हो गया जब शाहिद ने कहा कि जो सबसे ज्यादा दाम लगाएगा सपना के साथ वही आज रात बिताएगा!


सपना को अब समझ में आया था की शाहिद उसके साथ जिंदगी बिताने के लिए नहीं बल्कि उसे बेच कर उसकी इज्जत मिट्टी में मिलाने के लिए यहां लेकर आया था।


सपना को अब काफी पछतावा हो रहा था, उसे यह सोचकर और ज्यादा रोना आ रहा था कि काश उसने अपने बाबा की बात मान ली होती जो पहले से इस प्यार के खिलाफ थे। वे उसे काफी समझाते आ रहे थे कि उन्हें शाहिद अच्छा लड़का नहीं नजर आता है लेकिन सपना ने उनकी एक न सुनी थी।


शाहिद के पैसों की बात पर उसके साथ आए लोगों ने बंदूक निकाल कर उसी पर निशाना लगा दिया और बोले पैसे तो नहीं लेकिन सपना के बदले तुझे मौत जरूर देंगे। शाहिद ऊपर से नीचे तक कांप गया था और वहीं पर पत्थर की मूरत बीएन खड़ा रहा।


सभी लोग सपना की ओर बढ़े उसका दामन दागदार करने के लिए। सपना सोच रही थी उसके साथ कुछ भी गलत हो इससे अच्छा उसको मौत आ जाए। जैसे-जैसे लोग उसके करीब बढ़ते जा रहे थे सपना और भी ज्यादा डरती जा रही थी। जब उन लोगों में से एक ने उसकी साड़ी को छुआ ही था की दरवाजे पर पुलिस की एक टीम ने दस्तक दी जिनके साथ सपना के पिता भी थे, जो सपना को तलाशते हुए उसके ठिकाने तक पहुंच गए थे।


अपने पिता को देखकर सपना को जैसे नया जन्म मिल गया । वो तेजी से दौड़ी और अपने पिता के गले लग गई। 


सारी बात पता चलने पर उसके पिता की आंखों में खून उतर आया। अगर साथ में पुलिस ना होती तो शायद वह उन लोगों में से किसी की जान ही ले लेते लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और सभी को गिरफ्तार कर लिया शाहिद को भी।



दोस्तों, हम प्यार के खिलाफ नहीं है । लेकिन आज के जमाने में जो देखा देखी में या फिल्मी कहानीयो को देखकर जिस तरह का प्यार युवा युवतियां करती है बिना सोचे समझे उसके खिलाफ है। अपने माता पिता और परिवार को दुखी कर कोई भी प्यार कभी सफल हो ही नहीं सकता। और बिना एक दूसरे को अच्छी तरह जाने एक दूसरे का नेचर पहचाने जो प्यार होता है वह प्यार नहीं वह महज आकर्षण होता है और कुछ नही।


Video of Story 




Next Story...

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने