10 नैतिक कहानियां | 10 Moral Stories in Hindi 2022
एक गांव में एक धोबी रहता था। धोबी बहुत मेहनती था और वह जो भी काम करता, जो भी कपड़े धोता बहुत मन लगा कर धोता था। इसलिए इस धोबी के पास बाकी धोबियों के मुकाबले कई ज्यादा लोग कपड़े धोने के लिए देते थे।
इस धोबी ने दो पशु पाल रखे थे। इस धोबी के पास एक गधा और एक कुत्ता था। कुत्ता इसलिए क्योंकि जब धोबी घर से बाहर हो तो उसके घर की रखवाली कर सके। और गधा इसलिए क्योंकि उसके घर से नदी तक और नदी से घर तक कपड़े ढोने (to carry) के लिए काम आ सके।
एक बार रात को जब धोबी सो रहा था तो गांव का एक चोर धोबी के घर में घुस आया। इस समय पर कुत्ता भी गहरी नींद में सो रहा था! उसे चोर के आने की आहट नहीं सुनाई दी और उसने अपना काम जो अनजान लोगों पर भोकने का था वह नहीं किया।
इस घटना के समय गधा जाग रहा था। गधा चोर को घर के अंदर जाता हुआ देख लेता है और वह सोचता है की वह कुछ ऐसा करें जिससे इस चोर के आने की खबर अपने मालिक तक पहुंचा सके।
क्योंकि वो खुटी से बंधा हुआ था उसने सोचा वह भी कुत्ते की तरह ऊंची आवाज निकालेगा तो उसका मालिक जाग जाएगा और चोर को पकड़ लेगा। फिर क्या था गधा जोर-जोर से अपनी ढेंचू ढेंचू की आवाज में चीखने लगा। चोर यह आवाज सुनकर समझ गया कि अब जल्दी ही धोबी जाग जाएगा। इसलिए उसने वहां से जाना ही बेहतर समझा और वह वहां से चला गया।
गधे की आवाज सुनकर जल्दी ही धोबी भी जाग गया। धोबी को गधे पर बड़ा गुस्सा आया उसने सोचा दिन भर इतनी मेहनत करता हूं और रात को जब सोने का मौका मिलता है तब यह ढेंचू ढेंचू करके मुझे परेशान करता है! इसे सबक सिखाना पड़ेगा। धोबी घर के अंदर से एक लाठी लाया और गधे की पिटाई कर डाली।
बेचारा गधा करने भलाई गया था लेकिन बदले में खुद ही पीट गया। हां उसके मालिक के घर में चोरी होने से जरूर टल गई।
कहानी की सिख
गधे ने उस दिन एक बहुत बड़ा सबक सीखा जिसका जो काम होता है उसको वही करना चाहिए।
हमारे आसपास काफी लोग ऐसे होते है जिन्हे दूसरों के काम में दखल करने कि आदत होती है ऐसे लोग अक्सर अपना खुद के काम पर फोकस नहीं कर पाते और अपनी आदत की वजह से मुसीबतों को मोल लेे बैठते है।
दोस्तो आपको ये गधे और कुत्ते की पंचतंत्र की कहानी कैसी लगी हमें जरूर बताइए और आप किस तरह कि कहानियां पढ़ना पसंद करते है इसका सुझाव हमें दे सकते है।
पढ़िए और भी मजेदार कहानियां 👇

The short stories, you publishing here are very good and teaching some lessons through every story.
जवाब देंहटाएं